भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आठ नवंबर को पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले सितंबर में, नड्डा ने अपने पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की थी। इसमें राम माधव, पी. मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन जैसे कुछ प्रमुख चेहरों को महासचिव पद से हटा दिया गया। संगठन में महासचिवों की टीम की अहम भूमिका होती है।