भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की केरल जन संवाद रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 'फीड दि नीडी' (जरूरतमंदों को भोजन) योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को अब तक 19 करोड़ से ज्यादा राशन के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा पार्टी अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा मास्क वितरित कर चुकी है।