फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की बंगाल के वित्तमंत्री के साथ चोकसी की तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
अमित मित्रा
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में घोटाला करने के आरोपी नीरव मोदी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हुए एक तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। अब पश्चिम बंगाल भाजपा ने राज्य के वित्तमंत्री अमित मित्रा के साथ मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी दिलीप घोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यह तस्वीरें पिछले साल जुलाई में हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि अब इसपर दीदी क्या कहेंगी? अमित बाबू इसपर क्या प्रतिक्रिया देंगे?

घोष के ट्वीट के बाद मित्रा ने जवाब देते हुए कहा- यह कोई सीक्रेट नहीं है। यह सूचना सरकार की वेबसाइट पर मौजूद है। क्या मेरा उनके साथ कोई निजी रिश्ता है? हालांकि समिट की राउंड टेबल जेम और ज्वैलरी रिलीज की तस्वीरें हटा ली गई गई हैं।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चैटर्जी का कहना है कि विपक्ष द्वारा असली घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस मौके को भुनाने का काम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने भी तृणमूल पर निशाना साधकर किया। इसी बीच ममता बनर्जी लगातार बैंकिंग घोटाले को लेकर मोदी पर निशाना साध रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें