फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'शत प्रतिशत भाजपा' लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे अमित शाह, गिनाईं BJP की उपलब्धियां

Sat, 17 Jun 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मौजूदा समय में बीजेपी की अगुवाई में शिवसेना के साथ सरकार है, जिसकी अगुवाई युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कर रहे हैं। पर बीजेपी अपने विधानसभा चुनाव यानि साल 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस चुकी है, जिसके लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में 'शत प्रतिशत भाजपा' का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य को पाने के लिए अमित शाह ने अभी से पार्टी का अभियान भी शुरू कर दिया है। अमित शाह ने इसके लिए मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के अंदर मौजूद रहे सूत्रों का कहना है कि अमित शाह अगली सरकार में किसी भी तरह की चुनौती नहीं चाहते। जैसा कि अभी शिवसेना लगातार बीजेपी के सामने चुनौती बनकर खड़ी रहती है। ऐसे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए जुटने को कहा है। अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी की। हालांकि इस दौरान वो राज्य सरकार के कामकाज से ज्यादा केंद्र सरकार के कामकाज पर फोकस रहे, पर देवेंद्र फडनवीस सरकार की प्रशंसा भी की। 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार आने के बाद देश के हालात में सुधार हुए हैं। करीब 60 करोड़ लोगों के पास बैंक अकॉउंट नहीं थे। आज एक भी परिवार ऐसा नहीं है, जिसके पास बैंक का खाता न हो। उन्होंने कहा कि 70 साल की आजादी के बाद 12.5 करोड़ लोगों के पास गैस सिलेंडर थे। इसमें से 11 करोड़ से अधिक सिलेंडर शहरी इलाकों में थे। पर हमारी सरकार की योजना 5 सालों में 5 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक सिलेंडर पहुंचाने की योजना है। साथ ही मुद्रा बैंक पर बोलने हुए अमित साह ने कहा कि मुद्रा बैंक की सहायता 7 करोड़ गरीबों को रोजगार के लिए ऋण की योजना। 7 करोड़ 64 लाख लोगों को 10 हजार से 10 लाख तक का ऋण बिना गारंटी के देकर स्वरोजगार की ओर बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने ओबीसी कमीशन पर भी बाद की। शाह ने कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के हित का काम किया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने किसानों की ऋणमाफी को लेकर देवेंद्र फडनवीस सरकार की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी को लक्ष्य तक पहुंचाएं। उनका इशारा महाराष्ट्र में'शत प्रतिशत बीजेपी' की ओर था। इससे पहले अमित शाह ने महाराष्ट्र बीजेपी कोर कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की थी। Interacted with the members of @BJP4Maharashtra core committee in Mumbai. pic.twitter.com/SYAzW9Sbk0 — Amit Shah (@AmitShah) June 17, 2017

गौरतलब है कि साल 2014 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग होकर चुनाव लड़े थे, जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद फिर से दोनों दलों ने साथ में सरकार बनाई। इस सरकार के भी 3 साल पूरे होने को है। विधानसभा चुनावों के पहले साल 2019 में ही लोकसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में अमित शाह की कोशिश है कि वो बीजेपी के कार्यकर्ताओं को एकजुट रख बीजेपी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाएं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें