फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और पुरी में धूमधाम से निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की 141वीं रथयात्रा, अमित शाह हुए शामिल

Sat, 14 Jul 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन

अहमदाबाद के बाद अब पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की 141वीं रथयात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है। जबकि दिल्ली में दोपहर में यह यात्रा आरंभ होगी। इस बार यात्रा में करीब 15 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरती में हिस्सा लिया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी रहे। यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने रथ को खींच कर यात्रा आरंभ की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रथ के आगे झाड़ू भी लगाई। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कई हिस्सों से लोग शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा में बड़ी मात्रा में साधु संतों ने भी हिस्सा लिया है। 

अहमदाबाद में रथयात्रा भगवान जगन्नाथ के मुख्य मंदिर से सरसपुर के रणछोड़दास मंदिर तक जाएगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ यहां करीब दो घंटे रुकेंगे। सरसपुर के रणछोड़दास मंदिर को भगवान जगन्नाथ का ननिहाल कहा जाता है। अहमदाबाद में मंत्रोच्चार के साथ मंगला आरती के पहले भगवान जगन्नाथ का भव्य स्नान और अभिषेक किया गया।  मान्यता के मुताबिक भगवान जगन्नाथ स्वस्थ होने के बाद रथ के जरिए शहर में निकलते हैं।
विज्ञापन


इस यात्रा के लिए बीमा भी लिया गया है। अगर इस दौरान किसी प्रकार की हानि होती है तो उसके लिए 1.5  करोड़ रुपये का बीमा लिया गया है। रथ यात्रा के दौरान सबसे आगे 18 हाथी, 101 ट्रक, करतब दिखाने के लिए 30 अखाड़े और कई बैंड रहेंगे। यात्रा का समापन आज शाम करीब 7 बजे होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश को जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें