लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संकल्प, प्रचार और जनसंपर्क के लिए अलग-अलग समितियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आमचुनाव की तैयारियों के लिए 17 समूहों का गठन किया है।
Bharatiya Janata Party (BJP) President Amit Shah announces following committees before the upcoming 2019 Lok Sabha elections. pic.twitter.com/YLd4tu07Ol
प्रचार-प्रसार के लिए जेटली का साथ देंगे राज्यवर्द्धन सिंह राठौर
प्रचार-प्रसार समिति में अरुण जेटली के साथ पीयूष गोयल और राज्यवर्द्धन सिंह राठौर भी होंगे। इनके अलावे इस आठ सदस्यीय समिति में डॉ अनिल जैन, डॉ महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, ऋतुराज सिन्हा शामिल हैं।
13 लोगों पर होगी सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क की जिम्मेदारी
नितिन गडकरी के नेतृत्व वाली समिति में कैलाश विजयवर्गीय, सदानंद गौड़ा, कलराल मिश्र, शिव प्रसाद शुक्ला, बंडारू दत्तात्रेय समेत कुल 13 लोगों पर सामाजिक संगठनों से संपर्क साधने और भुनाने की जिम्मेदारी दी गई है।