फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: पहली बार के वोटरों से बात करेंगे पीएम, भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

Wed, 24 Jan 2024 04:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 25 जनवरी को देश के 5000 विभिन्न स्थानों से युवा मतदाता पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। यह अपने आप में इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा जिसमें लाखों की संख्या में पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे...
विज्ञापन
भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार के वोटरों से वर्चुअल माध्यम से  बातचीत करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में देश के कुल मतदाताओं में लगभग सात करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इन युवा मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन्हीं मतदाताओं से ज्यादा मजबूती के साथ जुड़ने के लिए भाजपा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 25 जनवरी को देश के 5000 विभिन्न स्थानों से युवा मतदाता पीएम मोदी से बातचीत करेंगे। यह अपने आप में इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा जिसमें लाखों की संख्या में पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम को नमो मतदाता सम्मेलन का नाम दिया गया है। इन्हीं युवाओं में से कुछ को विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में रजिस्टर किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 जनवरी को इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें