केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी विकास एजेंडे के तहत उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले हर हफ्ते एक निर्माण परियोजना की शुरुआत करने की योजना है। 2 लाख करोड़ की इन परियोजनाओं की शुरुआत को आगामी यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,' मेरा मंत्रालय 2 लाख करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का निर्माण राज्य में पांच साल में पूरा करेगा। हमारे पास पहले से ही 70 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं।' माना जा रहा है राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य, यूपी में केंद्र सरकार लोगों के बीच जमीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।
राजनाथ सिंह लखनऊ में शुक्रवार को औपचारिक रुप से सड़क रोड प्लान की घोषणा करेंगे। इकनॉमिक टाइम्स को नितिन गडकरी ने बताया वह यूपी में हफ्ते एक हाईवे परियोजना की नींव का पत्थर रखेंगे।