फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP on Rahul Gandhi: राहुल प्रकरण पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया गैर जिम्मेदार राजनीति

Mon, 27 Mar 2023 05:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP on Rahul Gandhi: भाजपा नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस हल्के स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर बने नियमों के कारण गई है...
विज्ञापन
राहुल गांधी प्रकरण पर प्रेस कांफ्रेंस करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने 'काले कपड़े' पहनकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदार राजनीति का परिणाम बताया है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर गई है, और स्पीकर ने इस मामले में केवल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। चूंकि, आपराधिक मामलों में दो साल से अधिक की सजा दिए जाने पर उसी क्षण सदन से सदस्यता समाप्त हो जाती है, इसलिए कांग्रेस नेता को अपील का समय न दिए जाने का आरोप सही नहीं है। पार्टी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को 'फ्लॉप शो' करार दिया है और कहा है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर 300 से ज्यादा सीटों पर सफलता प्राप्त करेगी।

भाजपा नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस हल्के स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर बने नियमों के कारण गई है। ऐसे में राहुल गांधी की सदस्यता जाने के लिए उन्हें किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि राहुल गांधी के पहले छह अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की सदस्यता गई है, लेकिन उस समय न तो लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया और न ही उसके विरुद्ध कभी संसद में विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्णय के बाद भी इसके विरुद्ध प्रदर्शन करना सीधे तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध प्रदर्शन करने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदार राजनीति करते हुए इस तरह के विरोध से बचना चाहिए।

गोयल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। यही कारण है कि कांग्रेस का सत्याग्रह असफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साबित हो गया है कि उनके पास जनसमर्थन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें