फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से बैकफुट पर भाजपा 

Tue, 11 Jul 2017 10:25 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से भाजपा बैकफुट पर है। पार्टी नेता अब घटना से बने राजनीतिक दबाव से उबरने की तरकीब सोच रहे हैं। इस कवायद में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सियासी दलों को मामले पर राजनीति न करने की नसीहत दी है। नायडू ने कहा है कि इससे सेना के मनोबल पर असर पडता है। तो भाजपा की ओर से इस आतंकी हमले को बदले की कार्रवाई के रूप में प्रचारित करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


विहिप की मांग, आतंक पर ट्रंप नीति अपनाए मोदी सरकार

पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव के अनुसार अमर नाथ यात्रियों पर सोमवार को हुआ आतंकी हमला सीमा पार और जम्मू-कश्मीर के आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सरकार के आॅपरेशन की प्रतिक्रिया है। उक्त महासचिव का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और सीमा पार के आतंकी गतिविधियों के खात्मे के लिए सरकार और सेना के जरिए चलाए जा रहे आॅपरेशन में और तेजी आएगी। दरअसल भाजपा की मुश्किल यह है कि राज्य और केंद्र दोनों ही जगह उसके अपने दल की सरकार है। ऐसे में उसे अपनी छवि का बचाव करना भारी पड़ रहा है। वह भी ऐसे में तब जब उसके अपने संगठनों की ओर से ही आवाजें उठने लगी हैं। 

भगवा संगठनों की ओर से सरकार पर बढ़ा दबाव 
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के हालातों को लेकर केंद्र सरकार पर भगवा संगठनों का दबाव बढने लगा है। अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला रोकने में विफल रहने के मुद्दे को लेकर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने महबूबा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने अपरोक्ष रूप से पीएम मोदी पर भी हमला बोला है। तोगडिया ने कहा है कि विदेश में बड़ी-बड़ी बातें बहुत हो गईं। योजनागत तरीके से चलने वाली यात्रा को भी सुरक्षित नहीं रखा जा सका है।
विज्ञापन


तोगडिया ने की महबूबा सरकार के बर्खास्तगी की मांग
विहिप नेता प्रवीण तोगडिया ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सरकार अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमला रोकने में विफल रही है। इसलिए सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सूबे में सैन्य शासन लगाने की वकालत की है। 

भाजपा की मुश्किलें गुजरात में होने हैं चुनाव
भाजपा की मुश्किलें यह भी हैं कि वर्ष के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं। हिन्दुत्व की प्रयोगशाला कहे जाने वाले इस प्रदेष में पीएम मोदी के साथ पूरे भगवा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। लंबे अरसे बाद पीएम मोदी के नेतृृत्व के बगैर भाजपा को चुनाव में उतरना है। जम्मू-कश्मीर का मामला उसके लिए चुनौती बना हुआ है। तमाम कोशिशों के बावजूद आतंकी घटनाओं में कमी नहीं देखी जा रही है। अब 17 वर्ष के बाद अमर नाथ यात्रियों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। इसपर भाजपा को भी जवाब देना भारी पड़ रहा है। उपर से विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें