भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के सरल स्वभाव, देश के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण और संविधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की सराहना की।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के देश के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। मुलाकात की जानकारी नितिन नबीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के सरल और सहज स्वभाव की तारीफ भी की।
विज्ञापन
नाबिन ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सादगी भरा व्यक्तित्व, देश के हर क्षेत्र में विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता और संविधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बता दें कि नितिन नवीन बिहार से पांच बार के विधायक रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी की मुलाकात
इसके अलावा नितिन नबीन ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस भेंट के दौरान उन्हें वेंकैया नायडू का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिला। नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एम. वेंकैया नायडू का जीवन करुणामय नेतृत्व और निस्वार्थ जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति का योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। नितिन नवीन ने दोनों नेताओं से मुलाकात को अपने लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया।