फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Nabin: 'आपके संकल्प और अथक परिश्रम ने ही भाजपा को आज...', नितिन नबीन ने लिया आडवाणी का आशीर्वाद

Wed, 17 Dec 2025 01:57 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nitin Nabin met Lal Krishna Advani: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभालने के पहले दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवानी और नितिन नबीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार संभालने के बाद अपने पहले ही दिन वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। मंगलवार को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठतम नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में सुबह से ही खास हलचल देखने को मिली, जहां देशभर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन


नितिन नबीन ने पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में अमित शाह का मार्गदर्शन उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। इसके बाद शाम को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

वरिष्ठ नेतृत्व से मिला मार्गदर्शन
शाम के समय नितिन नबीनन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आडवाणी का संकल्प और अथक परिश्रम ही भाजपा को आज इस मुकाम तक लेकर आया है। नबीन ने यह भी कहा कि आडवाणी का मार्गदर्शन उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने में लगातार प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारतीय सेना को अमेरिका से मिला तीन अपाचे हेलिकॉप्टरों का अंतिम बैच, पाकिस्तान से सटी सीमा पर होंगे तैनात

नितिन नबीन के स्वागत में भाजपा मुख्यालय में देश के कई राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे। खासकर बिहार से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी संजय मयूख ने उनका स्वागत किया।

राज्यों के नेता पहुंचे बधाई देने
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल और अरुण शंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन से मुलाकात की। इसके अलावा भाजपा के कई सांसद और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नितिन नबीन ने पार्टी कार्यालय में विभिन्न विभागों के प्रभारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय संगठन के मूल्यों का केंद्र है, जहां देशभर से कार्यकर्ता विश्वास और उम्मीद लेकर आते हैं। उनका कहना था कि यह सुनिश्चित करना संगठन की जिम्मेदारी है कि हर कार्यकर्ता को यह कार्यालय अपना लगे।  नितिन नबीन ने बिहार निवास में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सोमवार को पदभार ग्रहण करते समय शीर्ष नेताओं ने कहा था कि उनके संगठनात्मक कौशल से भाजपा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें