फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: उत्तर प्रदेश और सीएम योगी पर चल रही अटकलों के बीच जेपी नड्डा करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

Thu, 03 Jun 2021 01:57 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी और योगी सरकार को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच शनिवार और रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना काल और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अभी काफी उथल-पुथल चल रही है और यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों वहां आरएसएस के टॉप नेता और संगठन के महामंत्री ने लखनऊ में बैठकें कीं। अब इन बैठकों के बाद दिल्ली में उत्तर प्रदेश और योगी आदित्यनाथ को लेकर लगाए जा रहे कयास को लेकर बैठकें होंगी।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार को जेपी नड्डा की अहम बैठक
आगामी शनिवार और रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिव मौजूद रहेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक में उत्तर प्रदेश समेत 2022 में होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी। 

हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कोरोना काल में चलाए जा रहे अभियानों पर भी बातचीत होगी। बता दें कि पार्टी ने कोरोना काल के दौरान गरीबों और वंचितों की मदद के लिए सेवा ही संगठन नाम से अभियान की शुरुआत की है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। 
विज्ञापन


अपने राज्य की रिपोर्ट के साथ मौजूद होंगे महासचिव
पार्टी के सभी महासचिवों और संगठन महामंत्रियों से कहा गया कि वो अपने राज्य की पूरी रिपोर्ट तैयार कर साथ लाएं। अगले साल जिन राज्यों में चुनाव है, उन राज्यों के महासचिवों को खासकर ये कहा गया है। इन राज्यों में यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। 

इसके अलावा बैठक में पार्टी की छवि और कोरोना काल में पार्टी की ओर से किए गए कामों की भी समीक्षा की जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी का सबसे ज्यादा ध्यान कोरोना काल में किए जा रहे कार्यों पर है। बता दें कि हाल ही में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे थे और उन्होंने योगी सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। 

इस बैठक के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन में फेरबदल किया जा सकता है। हालांकि इस पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से किसी तरह का कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें