फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को जाएंगे केरल, पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

Tue, 02 Feb 2021 04:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : twitter@ bjp for india
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय यात्रा पर तीन फरवरी को केरल जाएंगे। वे यहां भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के अलावा कई सार्वजनिक बैठकों में भी भाग लेंगे। इससे पहले उनके त्रिशूर जाने की भी संभावना है। नड्डा की यात्रा के विवरण के बारे में निर्णय भाजपा राज्य समिति की बैठक में लिया गया था जो पिछले सप्ताह त्रिशूर में हुई थी। 

विज्ञापन


इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरे की रूपरेखा तय हुई थी। अब जानकारी मिली है कि नड्डा बुधवार से केरल का दो दिवसीय दौरा आरंभ करेंगे और इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से आयोजित कई बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बता दें कि केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।




भाजपा सांसद व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नड्डा बुधवार दोपहर 12 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उनके (नड्डा) सम्मान में मोटरसाइकिल और कार पर सवार हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचेगा।
विज्ञापन


बलूनी ने बताया कि बुधवार को ही नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे और बाद में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। नड्डा नवनिर्वाचत पार्षदों और ब्लॉक व जिला परिषद सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। वह पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ भी वह मुलाकात करेंगे।
 


अगले दिन नड्डा कोच्चि जाएंगे और वहां प्रदेश पदाधिकारियों, प्रभारियों, संयोजकों, जिला अध्यक्षों व महासचिवों के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में 140 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व समन्वयक भी हिस्सा लेंगे। वे त्रिशूर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का केरल दौरा बढ़ गया है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केरल का दौरा किया था। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा इलाके में आयोजित यूडीएफ के सम्मलेन को भी संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें