फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में भाजपा का संकल्प: निजी क्षेत्रों में आठ लाख लोगों को रोजगार, सही एनआरसी होगा लागू

Tue, 23 Mar 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : @BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम में इसे जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है। संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और इसे लेकर हम चले हैं। नड्डा ने कहा कि असम में सही एनआरसी को लागू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को पालन करेंगे। घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा असम में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


10 संकल्प रखने का फैसला
नड्डा ने कहा कि हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। 'ब्रह्मपुत्र मिशन' के तहत यहां जो बाढ़ की समस्या बनी हुई है उसे नए-नए तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा ताकि हम बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचा सकें और वो विकास की नई कहानी लिख सकें।

30 लाख लोगों को तीन-तीन हजार की आर्थिक मदद
वहीं, नड्डा ने कहा कि ओरुनोडोई योजना के तहत 30 लाख पात्र परिवारों को हर महीने में 3000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी नागरिकों को जमीन का अधिकार देंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो लाख युवाओं को सरकारी क्षेत्रों में नौकरी का एलान किया।
विज्ञापन


निजी क्षेत्रों में 8 लाख रोजगार देने का वादा
नड्डा ने कहा कि कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण समावेशी विकास के लिए हमारे उद्देश्य का एक हिस्सा हैं और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा उन्होंने निजी क्षेत्रों में भी 8 लाख रोजगार देने का वादा किया। 

हम सार्वजनिक क्षेत्र में दो लाख नौकरियां प्रदान करेंगे
हम असम को देश में सबसे तेजी से काम करने वाला राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।हम सरकारी क्षेत्र में हम दो लाख लोगों को नौकरी देंगे, जिसमें से एक लाख लोगों को हम 31 मार्च 2022 तक नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि असम के अधिकारों के लिए हम एनआरसी के लिए काम करेंगे। एनआरसी में हम असली भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों की पहचान के लिए प्रयास करेंगे

हम बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मिशन शिशु उन्नयन के तहत हम बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बच्चों को उच्च गुणत्ता पूर्ण शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। वहीं, आठवीं कक्षा के बाद की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी, जिससे ड्राप आउट रोक सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें