भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने के लिए दो दिन के लिए दिल्ली में मौजद हैं।इस दौरान वह पिछले 20 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा को 'मिशन दिल्ली' कैंप के जरिए मजबूत करना चाहेंगे।यह शाह के 110 दिन के देशव्यापी दौरे का हिस्सा है।
इस दौरान शाह 16 मीटिंग में शिरकत कर कई नेताओं से रूबरू होंगे और दिल्ली में पार्टी 1993 से सत्ता से क्यों दूर रही इस बात पर गहन चर्चा होगी।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है जिसके बाद पार्टी सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल सरकार के कमियों को जनता के सामने रखने के लिए कार्यकर्ताओं के निर्देश भी देंगे।