फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: भाजपा की बैठक में पीएम मोदी बोले- भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा; नेताओं को दी यह नसीहत

Tue, 17 Jan 2023 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पिछली बार हम अतिआत्मविश्वास के कारण हार गए थे। इस बार हमें इससे बचना होगा। लोगों के बीच रहना होगा और मिलकर मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अमृतकाल को कर्तव्यकाल में बदलना चाहिए, तभी देश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ सकता है। पीएम मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि हमें सीमावर्ती इलाकों के गांवों से ज्यादा जुड़ना चाहिए और उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहिए और वहां हमारी गतिविधियां बढ़नी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी न करें। कई के बयान अमर्यादित होते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी जाति-संप्रदाय के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर यह भी कहा कि हमें सक्रिय रहना है और आत्ममुग्ध नहीं होना है। कोई यह नहीं समझें कि मोदी आएगा और जीत दिला देगा। हमें इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पिछली बार हम अतिआत्मविश्वास के कारण हार गए थे। इस बार हमें इससे बचना होगा। लोगों के बीच रहना होगा और मिलकर मेहनत करनी होगी।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम ने कहा कि 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं ने पिछली सरकारों के कुशासन को नहीं देखा है और वर्तमान सरकार के तहत भारत अब कुशासन से सुशासन की ओर कैसे बढ़ गया है। इसलिए युवाओं में इसके बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए। भाजपा आने वाले दिनों में ऐसा करेगी। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के तहत सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करना चाहिए।

फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • उन्होंने बताया कि आज का प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस 'अमृत काल' को 'कर्तव्य काल' में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाय जा सकता है।
  • उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से हमने बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाया, उसी प्रकार से धरती बचाओ अभियान भी चलाना होगा।
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है। हमें संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। वोट की चिंता किए बिना देश और समाज को बदलने का कार्य भाजपा को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें