फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी चुनाव: 'मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना बड़ी जिम्मेदारी'; सीएम उमर ने भाजपा की जीत पर दी प्रतिक्रिया

Sun, 18 Jan 2026 08:38 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना भाजपा की बड़ी जिम्मेदारी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भाजपा गठबंधन सबसे बड़ा दल बनाकर उभरा है। 

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मुंबई के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे समय बाद बीएमसी चुनाव हुए हैं और हर चुनाव में किसी की जीत होती है तो किसी की हार। उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह मुंबईवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करे।

मुख्यमंत्री ने मुंबई में हुए बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद कभी मुंबई में तीन साल तक रहकर शहर को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि पहले यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कोस्टल रोड जैसी बड़ी परियोजना बनेगी, लेकिन आज यह हकीकत है। अगर इसी तरह के और विकास कार्य किए जाते हैं तो इसका सीधा फायदा मुंबई के नागरिकों को मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Defence: सुखोई-57 के लिए रास्ता खुला, रूस के फाइटर जेट पर विचार; 114 राफेल खरीद पर मुहर के बाद भी विकल्प खुले
विज्ञापन


बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

  • चुनाव आयोग और बीएमसी के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की
  • भाजपा को कुल 11,79,273 वोट यानी 21.58% वोट शेयर मिला
  • जीतने वाले उम्मीदवारों में भाजपा का वोट शेयर 45.22% रहा
  • भाजपा बीएमसी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
  • भाजपा की सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं
  • भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन बना बीएमसी का सबसे बड़ा ब्लॉक
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)-मनसे गठबंधन को कुल 71 सीटें
  • कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की
  • एआईएमआईएम को 8 सीटें मिलीं
  • एनसीपी ने 3 सीटें जीतीं
  • समाजवादी पार्टी को 2 सीटें
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) को 1 सीट मिली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें