फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले- राहुल को गले लगाया तो पत्नी से हो सकता है तलाक

Thu, 26 Jul 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निशिकांत दुबे - फोटो : ANI
विज्ञापन
संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने की चर्चा अभी भी जारी है। राहुल गांधी ने एक निजी कार्यक्रम में यह कहकर इस मामले को फिर से उछाल दिया कि भाजपा सांसद मुझसे गले मिलने में डरते हैं।
विज्ञापन


राहुल के इस बयान पर भाजपा सांसदों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'हां हम डरते हैं क्योंकि मेरी पत्नी मुझे तलाक दे सकती है'। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी शादी कर लेंगे तो हम उन्हें जरूर गले लगाएंगे।

राहुल गांधी के द्वारा संसद में प्रधानमंत्री को गले लगाने के बाद से जहां भाजपा इसको सदन की गरिमा के खिलाफ मान रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी को उदार दिल वाला बता रही है। मुबंई में तो कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए पोस्टर में इस तस्वीर को दिखाया गया  है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि 20 जुलाई को तेलगु देशम पार्टी के द्वारा पेश किए गए अविश्वास पर बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को गुमराह करने के साथ-साथ और भी कई आरोप लगाए थे, लेकिन बहस के तुरंत बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के सीट के पास जाकर उनको गले लगा लिया था।

इसके बदले में प्रधानमंत्री ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी. बता दें कि विपक्ष के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 126 के मुकाबले 325 मतो के भारी अंतर से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें