फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे देखते ही गले लगने के डर से दो कदम पीछे हट जाते हैं भाजपा सांसद : राहुल

Thu, 26 Jul 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि मुझे देखते ही गले लगने के डर से पार्टी सांसद दो कदम पीछे हट जाते हैं। उन्होंने यह बात पिछले शुक्रवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने के वाकये के बाद भाजपा द्वारा खुद की जा रही आलोचना के संदर्भ में कही।  

विज्ञापन


एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी विचारधारा सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से अलग है और वह उनसे संघर्ष करते रहेंगे लेकिन वह उनसे नफरत नहीं कर सकते हैं। इस बात को समझना बहुत ही अहम है। 

वह देश की अवधारणा को लेकर आडवाणी से मतभेद रख सकते हैं और वह उनसे हर कदम पर लड़ाई कर सकते हैं लेकिन उनसे नफरत नहीं कर सकते हैं। वह उनसे भी गले मिलेंगे और लड़ाई भी लड़ेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें