फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: भाजपा सांसद ने राज्यपाल सीवी बोस को लिखा पत्र, हिंदू समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा का लगाया आरोप

Wed, 06 Nov 2024 01:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल भाजपा नेता और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर टीएमसी का घेराव किया। उन्होंने पत्र में राज्य सरकार पर हिंदू त्योहारों में अव्यवस्था और हिंदू समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा को लेकर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस, राज्यपाल, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मंगलवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सीएम ममता बनर्जी का घेराव किया है। सिंह ने पत्र में हिंदू त्योहार में अव्यवस्था और हिंदू समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। हंलाकि भाजपा के इस आरोप पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए भाजपा पर सांप्रादायिक विवाद फैलाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


राज्यपाल को लिखे पत्र में सांसद का दावा
भाजपा सांसद ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को तीन पन्नों में पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने दावा किया कि हिंदू समुदाय के खिलाफ लक्षित और सांप्रदायिक हिंसा चल रही है। उन्होंने लिखा इन उत्सवों के दौरान श्रद्धालुओं के खिलाफ व्यवधान, पथराव और शारीरिक हिंसा की लगातार खबरें आ रही हैं जो सिर्फ त्योहार नहीं हैं। बल्कि बंगाली हिंदू पहचान का गहरा हिस्सा हैं।

ममता सरकार पर आरोप
सांसद महतो ने राज्य प्रशासन पर हिंसा के ऐसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों को संरक्षण और सुरक्षा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की स्थिति 1990 के दशक में कश्मीर से काफी मिलती-जुलती है, जहां लक्षित हिंसा और धमकियों के कारण हिंदुओं को निर्वासन में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा हम आपसे हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के न्याय किया जाए। महतो ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि  राज्य सरकार की उन कार्रवाइयों और नीतियों की समीक्षा करें जो कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देती हैं। हिंदू त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ निष्पक्ष और वैध व्यवहार सुनिश्चित करें।

टीएमसी का पलटवार
भाजपा सांसद के आरोप पत्र पर पलटवार करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा यह उपचुनाव की कहानी को सांप्रदायिक बनाने की भाजपा की एक हताश कोशिश है क्योंकि उन्हें अपनी हार का पूरा भरोसा है। घोष ने कहा कि वे केंद्र सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाना चाहते हैं और सांप्रदायिक कलह फैलाना चाहते हैं।

बंगाल में 6 सीटों पर उपचुनाव
लोकसभा चुनाव के बाद मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के चलते 13 नवंबर को पश्चिम बंगाल के 6 सीटों पर उपचुनाव होने है। जिसमें उनमें अलीपुरद्वार जिले की मदारीहाट, कूचबिहार जिले की सीताई, उत्तर 24 परगना की नैहाटी और हरोआ, बांकुरा जिले की तलडांगरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले की मेदिनीपुर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें