फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा- चीन 80 के दशक से भारतीय क्षेत्र पर कर रहा कब्जा, कांग्रेस की नीतियों का भुगत रहे खामियाजा

Tue, 19 Jan 2021 10:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
विज्ञापन
तापिर गाओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन की तरफ से नए गांव बसाने की खबरों पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ  ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। तापिर गाओ ने कहा कि चीन का गांव बसाना, भारतीय सीमा के पास सैन्य शिविर बनाना कोई नई बात नहीं है। 80 के दशक से आज तक चीन लगातार कब्जा कर रहा है। आज हम कांग्रेस शासन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां गलत थी।

विज्ञापन

भाजपा सांसद तापिर गाओ ने चीन के भारत में अतिक्रमण के लिए कांग्रेस की पूर्व सरकारों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन 80 के दशक से सड़क निर्माण में जुटा है, उसने लोंग्जू से माजा तक सड़क बनाई। कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए तापिर ने कहा कि राजीव गांधी के शासन के दौरान, चीन ने तवांग में सुमदोरोंग चू घाटी पर कब्जा कर लिया। तत्कालीन सेना प्रमुख ने एक ऑपरेशन की योजना बनाई, लेकिन राजीव गांधी ने उन्हें पीएलए को वापस लौटाने वाली उस योजना पर काम करने की अनुमति दी।

तापिर ने कहा, चीन का गांव बसाना नई बात नहीं
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सीमा तक सड़कों का निर्माण नहीं किया। इससे 3-4 किलोमीटर तक बफर जोन छूट गया। इस इलाके पर चीन ने कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि चीन की तरफ से अरुणचाल में गांव बसाना नई बात नहीं है। यह तो कांग्रेस से विरासत में मिला है। भाजपा सांसद ने कहा कि चीन तो 80 के दशक से सड़कों का निर्माण कर रहा है। बीसा और माजा के बीच सैन्य बेस बनाने जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।” वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि मोदी जी, वो “56 इंच” का सीना कहां है ??
 
चीनी गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
खबरों के मुताबिक, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जहां लगभग 100 से अधिक घर बने हुए दिखाई दे रहे हैं। 1 नवंबर, 2020 को उपग्रह के माध्यम से ली गई इन तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि यह गांव भारत की सीमा के 4.5 किलोमीटर अंदर बना हुआ है। इस चीनी गांव की सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहा है कि चीनी गांव में चौड़ी सड़कें और बहुमंजिला इमारतें बनाई गई हैं।  इन घरों में चीनी लोगों को बसाया गया है। घरों के ऊपर चीनी झंडा भी लगाया गया है।

इन खबरों पर सतर्कता पूर्वक प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले समस्त घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखता है और अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों की आजीविका को उन्नत बनाने के लिए सड़कों और पुलों समेत सीमा पर अवसरंचना के निर्माण को तेज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें