फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लेकर भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- पैसे लेकर कर रहे हैं आंदोलन

Tue, 12 Jan 2021 09:45 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
भाजपा सांसद एस मुनीस्वामी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को फटकारा था और मंगलवार को आदेश जारी करने की बात कही थी लेकिन भाजपा के सांसद किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान देते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के सांसद एस मुनीस्वामी ने किसान आंदोलन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर जो किसान आंदोलन किए जा रहे हैं, उनके लिए किसान को पैसे दिए जा रहे हैं। कर्नाटक के कोलार से भाजपा सांसद मुनीस्वामी ने किसानों को लेकर यह विवादित बयान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि ये बिचौलिए हैं या फर्जी किसान। ये पिज्जा, बर्गर और केएफसी का खाना खा रहे हैं। वहां उन्होंने जिम बनाया है, अब ये ड्रामा बंद होना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में बैठकर किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन




वहीं एस मुनीस्वामी ऐसे पहले नेता नहीं है, जिन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा था कि प्रदर्शनस्थल पर किसान जानबूझकर चिकन बिरयानी खा रहे हैं ताकि देश में बर्ड फ्लू फैल जाए

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें