उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के कुत्ता चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस हरकत में आई है। खबर है कि कठेरिया का कुत्ता कालू दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में मिला है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हो पाई है जो कुत्ता मिला है वह रामशंकर कठेरिया का है।
हालांकि इस बात की जांच करने के लिए कुछ लोग वहां पहुंचे हैं. पूर्व मंत्री के कुत्ता चोरी का मसला सोशल मीडिया में भी छाया रहा है।
लोगों ने लिखा कि आजम खां की भैस तीन दिन में मिली थी लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री के कुत्ते को चंद घंटों में खोज लिया गया। कु्त्ते चोरी की इस घटना को यूपी पुलिस के साथ में भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
आजम की भैंस हो गई थी चोरी
चोरी हुआ कुत्ता
कठेरिया का कुत्ता गुरुवार को उनके सांसद निवास के पास से चोरी हो गया था । उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया ने एसपी सिटी को इस मामले में तहरीर दी। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने कुत्ते की बरामदगी की मांग की।
राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला का कहना है कि जब आजम खान की भैंस बरामद हो सकती है तो उनका कुत्ता क्यों नहीं बरामद हो सकता। इस बीच वह भाजपा नेताओं के साथ थाने पर तहरीर देने पहुंची।
एसपी सिटी ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है तो वह कह नहीं सकते कि किस धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए।
तीन दिन बाद मिली थी आजम खां की भैस
मोहम्मद आजम खां
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि इससे पहले रामपुर के पसियापुरा गांव में यूपी के मंत्री आजम खां के तबेले से भैंस गायब हो गई थी। इस तबेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने किया था।
इसके बाद से पूरा पुलिस अमला उनकी जांच में लगा था और कई दिनों बाद उनकी भैंस चुराने वाला पकड़ा गया था