फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: बीजेपी सांसद ने संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की उठाई मांग, राज्यसभा में दिया नोटिस

Wed, 09 Feb 2022 01:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने बुधवार को संसद भवन में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
विज्ञापन
लता मंगेशकर की तस्वीर संसद में लगाने की मांग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से उनके चाहनों वालों को गहरा दुख हुआ है। अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने बुधवार को संसद भवन में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल में नोटिस दिया है। भारत रत्न लता मंगेशकर का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कर में बॉलीवुड, खेल जगत से लेकर हजारों प्रशंसक जुटे। जिन्होंने लता दीदी को नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

प्रशंसकों में लता जी के लिए बहुत श्रद्धा है। ऐसे में मध्यप्रदेश में लता की मंदिर भी है। अब तक आपने देवी-देवताओं के मंदिरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा लेकिन इंदौर में लता दीदी के प्रशंसक ने उनका मंदिर बनाया है और घर में पूजा करतीं हैं। प्रशंसक का नाम है वर्षा झालानी जो इंदौर के श्रीनगर क्षेत्र में रहतीं हैं। रेडियो गायिका वर्षा ने अपने घर में लता मंगेशकर का मंदिर बनाया है। विधि-विधान के साथ वे रोज लताजी की पूजा करतीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें