फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: केजरीवाल के बाद रिक्शा चालकों से मिले सांसद मनोज तिवारी, बोले- भाजपा को कोई हिला नहीं सकता

Thu, 15 Sep 2022 06:44 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

मनोज तिवारी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह रिक्शा चालकों से बात करते नजर आ रहे हैं और रिक्शा चालकों के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
रिक्शा चालकों से मिले सांसद मनोज तिवारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल खासा सक्रिय हैं। केजरीवाल गुजरात में खुद को भाजपा का प्रमुख प्रतिद्वंदी बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक रिक्शा चालक के यहां खाना खाया था। अब उनकी राह पर चलकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी सूरत में रिक्शा चालकों से मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन


रिक्शा चालकों के साथ ली चाय की चुस्की
मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह रिक्शा चालकों से बात करते नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास काफी भीड़ जमा है। साथ ही मनोज तिवारी रिक्शा चालकों के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा को तिल मात्र भी नहीं कोई हिला नहीं पाएगा
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि आज सूरत प्रवास पर गुजरात के आटो चालक भाइयों का निमंत्रण मिला तो उनके ऑटो स्टैंड पर उनके साथ चाय पी, मोदी जी व भाजपा के प्रति उनका सराहना भाव निश्चित करता है कि लोग आएँगे जाएँगे पर भाजपा को तिल मात्र भी नहीं हिला पायेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे रिक्शाचालक के घर
इससे पहले अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे थे, जहां उनके रिक्शाचालक के घर, खाना खाने के लिए रिक्शा में बैठकर जाने को लेकर पुलिस वालों से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर खासा राजनीति हुई थी, केजरीवाल पुलिस वालों से कहते नजर आ रहे थे कि हमें नहीं चाहिए पुलिस सिक्योरिटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें