फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसा: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने छोड़ी केंद्रीय बलों की सुरक्षा

Tue, 25 May 2021 03:12 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पा रही तो मुझे भी सुरक्षा की जरूरत नहीं
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें दी गई केंद्रीय बलों की सुरक्षा रविवार शाम को वापस ले ली गई। चटर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से ईमेल के जरिये सुरक्षा वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है। खास तौर पर महिलाओं के खिलाफ। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है। ऐसे में मुझे सुरक्षा घेरे में रहना उचित नहीं लगता।

विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह हुगली से जीती थीं। चटर्जी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। सोमवार को अलग से जारी एक वीडियो में चटर्जी ने कहा, 'दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं को टीएमसी द्वारा लगातार हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। बहुत से लोग अभी तक अपने घर नहीं लौट पाए हैं। मैं कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पा रही तो मुझे भी सुरक्षा की जरूरत नहीं।'

चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने सभी 76 विधायकों और 18 सांसदों को केंद्रीय बलों की सुरक्षा प्रदान की थी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की थी हिंसा की जांच
इससे पहले सात मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार अधिकारियों की एक टीम को दक्षिण 24 परगना में हुई हिंसा की जांच के लिए भेजा गया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि चुनाव के बाद हिंसा में उनके नौ कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। हालांकि टीएमसी ने इसका खंडन किया था।

अन्य नेता भी छोड़ेंगे सुरक्षा
पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सायंतन बसु का कहना है कि भाजपा उम्मीदवारों और नेताओं को चुनाव पूर्व जो सुरक्षा दी गई थी उसे अधिकतर ने वापस कर दिया है। जिनके पास अभी है, वे भी अपनी सुरक्षा छोड़ देंगे। लॉकेट चटर्जी का फैसला इसी कड़ी में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें