फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने भाजपा सांसद पर किया हमला, तोड़ी सीने की दो पसलियां

Sat, 01 Sep 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटण
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुजरात के पाटण से भाजपा सांसद लीलाधर वाघेला (83) पर गाय ने हमला कर दिया जिसमें उनकी दो पसलियां टूट गईं। हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुके सांसद के शरीर के एक हिस्से में खून का थक्का जम गया है। 

विज्ञापन


दरअसल अपने आवास के पास गाय ने उनपर उस वक्त हमला किया जब वह सेक्टर 21 के पंचशील पार्क सोसायटी के पास पैदल चल रहे थे। गाय ने उनके सीने पर हमला किया और उनकी दो पसलियां टूट गईं। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

परिजनों के मुताबिक, वाघेला हर दिन की तरह दोपहर के समय टहलने निकले थे लेकिन रास्ते में उनका सामना गाय से हो गया। उन्होंने एक रुमाल के जरिए गाय पर काबू पाने की कोशिश भी की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके और गाय ने उनपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें