फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा- शिवसेना ने रची मुझे जान से मारने की साजिश

Fri, 14 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा सांसद किरीट सोमैया - फोटो : Getty images
विज्ञापन
मुंबई में भाजपा-शिवसेना के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजयादशमी के दिन रावण दहन के दौरान भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के बाद भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसैनिकों ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची थी। इसको लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता फडसलगीकर से शिकायत की है।
विज्ञापन


दरअसल, किरीट सोमैया ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। हालांकि बीएमसी में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सत्ता है लेकिन शिवसेना की सदस्य संख्या अधिक है। इसलिए शिवसेना ही अधिकतर फैसले लेती है। दशहरा के दिन किरीट सोमैया के कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपनगर मुलुंड में भ्रष्टाचार रूपी रावण की प्रतिमा का दहन किया जिससे शिवसेना कार्यकर्ता भड़क गए। 

रावण दहन के बाद शिवसैनिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर सोमैया धरने पर बैठ गए थे। मजबूरन पुलिस को शिवसेना के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा। उसके बाद सोमैया ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर शिवसैनिकों पर जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें