फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में सांसदों के बीच धक्का-मुक्की, महिला सदस्यों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप 

Mon, 02 Mar 2020 05:18 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास और भाजपा सांसद जसकौर मीणा - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के सांसद सोमवार को लोकसभा में आपस में भिड़ गए। दोनों की ओर से एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए। कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद राम्या हरिदास ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मैं एक दलित महिला हूं। आज जब संसद का सत्र दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, तो मैं दिल्ली हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए वेल की ओर बढ़ रही थी। उस समय भाजपा सांसद ने मेरे कंधे पर मारा। संसद महिला सांसदों के लिए सुरक्षित नहीं है।'
 
इसके जवाब में भाजपा सांसद मीणा ने भी राम्या हरिदास पर आरोप लगाए। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा, 'जैसे ही उन्होंने लोकसभा में बैनर खोला, वह मेरे सिर में बहुत तेजी से लगा। मैंने उनसे आगे बढ़ने को कहा। मगर मैंने उन्हें धक्का या मारने की कोशिश नहीं की। अगर वह कहती हैं कि मैंने 'दलित' शब्द का प्रयोग किया है, तो मैं भी एक दलित महिला हूं।'
विज्ञापन

 
इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा कि सदन में धक्का मुक्की तब शुरू हुई जब कांग्रेस सदस्य उनकी सीट के पास बैनर लेकर आ गए और उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास करने लगे।

लोकसभा में सोमवार को दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की हुई। 

जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। बाद में उन्होंने बताया कि कांग्रेस सदस्य उनकी ओर आक्रामक तरीके से बढ़े और उनके सामने बैनर लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा सदस्य उनके बचाव में आ गए लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। 

विज्ञापन

विपक्ष ने भाजपा सांसद को भड़काया : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, 'तीन बार की सांसद जसकौर मीणा को सदन में धक्का दिया गया। विपक्ष की सांसद (राम्या हरिदास) ने भाजपा के दलित सांसद को भड़काने के लिए धक्का दिया। मैं लोकसभा अध्यक्ष से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील करती हूं।'








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें