फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हिंदुओं को संबोधित करेंगे सांसद हुकुम सिंह व सुब्रह्मण्यम स्वामी

Tue, 30 Aug 2016 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
कैराना पलायन प्रकरण का मुद्दा उठाने के बाद भाजपा सांसद हुकुम सिंह की छवि हिंदूवादी नेता की बन गई है। यही वजह है कि उन्हें सितंबर माह में अमेरिका में विश्व हिंदू दिवस पर ओम क्रिया योग फाउंडेशन की ओर से कराए जा रही कांफ्रेंस में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी को भी संबोधन के लिए न्यौता दिया गया है। 
विज्ञापन


फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राज्य लक्ष्मी की ओर से ईमेल के जरिये उन्हें यह निमंत्रण मिला है। इसमें बताया गया है कि 11 सितंबर को अपराह्न तीन से रात नौ बजे तक टीवी एशिया यूएसए ऑडिटोरियम 76 नेशनल आरडी एडिशन एनजे 0881 में विश्व हिंदू दिवस पर कांफ्रेंस होगी। उसमें यूनियन ऑफ संस्कृत, संस्कृति और सनातन धर्म पर व्याख्यान दिया जाएगा। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि वह सात सितंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उक्त कार्यक्रम अमेरिका में तीन दिन तक तीन स्थानों पर होना है। 11 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें संबोधन देना है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने मई माह में कैराना से 346 हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा उठाया था। भाजपा ने इलाहाबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी कैराना पलायन प्रकरण को उठाया था। इसके बाद से हुकुम सिंह की छवि हिंदूवादी नेता की बन गई। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने तो गुंडागर्दी के कारण कैराना से हो रहे पलायन का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें