फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर ऑफ ऑल डील्स: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- विपक्ष की दलीलों की निकली हवा

Tue, 03 Feb 2026 08:04 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को और अधिक विस्तारित और गहरा करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजार में देश के श्रम-प्रधान और विनिर्माण क्षेत्रों के निर्यात के लिए अधिक अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन
सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को 'फादर ऑफ ऑल डील्स' करार देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद विपक्ष की दलीलों की 'हवा निकल गई है' और उनके पास कहने को कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दर चीन, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा लाभ है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता ऐतिहासिक :श्रृंगला
भारत के पूर्व राजदूत ने बताया कि इस व्यापार समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद की। श्रृंगला ने इसे एक 'ऐतिहासिक समझौता' बताते हुए कहा कि इसके व्यापक ढांचे पर सहमति बन चुकी है और अब इसके ब्योरे अधिकारियों द्वारा तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कपड़े, आभूषण और...?: ट्रंप टैरिफ के 50% से 18% होने का क्या नतीजा, किस सेक्टर पर अब कितना असर; कौन बेअसर

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए भारत के किसानों के हितों से समझौता कर लिया है। श्रृंगला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या विपक्ष इस बात से नाखुश है कि भारतीय निर्यातकों को बढ़त मिलेगी या 'मेक इन इंडिया' को सफलता मिलेगी।

अमेरिका को होने वाले निर्यात में आएगी तेजी :भाजपा सांसद
उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत का टैरिफ आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिका में भारतीय निर्यात की पहुंच तय करेगा। श्रृंगला के अनुसार, यह दर भारत के सभी प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों से कम है और इससे अमेरिका को होने वाले निर्यात में तेजी आएगी।

भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष को इस बात पर खुशी होनी चाहिए कि इससे किसानों, श्रमिकों और उद्योगों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने दोहराया कि अगर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा गया है, तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निश्चित रूप से 'फादर ऑफ ऑल डील्स' है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: 'फरेब के जरिये देश को गुमराह कर रहे', पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

क्या बोले वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव?
वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा, 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को और अधिक विस्तारित और मजबूत करेगा। इससे अमेरिकी बाजार में हमारे श्रम-प्रधान और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए अधिक अवसर पैदा होंगे। उच्च और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति मिलेगी।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें