फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद का विवादित बयान- रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा के लिए मुसलमानों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार

Fri, 27 Jul 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में रेप, आतंकवाद और भीड़ हिंसा की घटनाओं के लिए मुसलमानों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार है। यह मानना है उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय का।  हरिओम पांडेय ने शुक्रवार को यह विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने मुसलमानों पर खुले तौर पर उंगली उठाते हुए कहा कि अगर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो एक दिन ऐसा आएगा जब भारत के अंदर ही एक और पाकिस्तान देखने को मिलेगा।

भाजपा सासंद ने कहा कि 'देश के मुस्लिम आज शरियत अदालत बनाने की मांग कर रहे तो आने वाले समय में वह अपने लिए एक अलग और एक नए पाकिस्तान की मांग करेंगे।

'हुमायूं ने बाबर से कहा था गाय का अपमान मत करना, भारत सहन नहीं करेगा'  

इससे पहले राजस्थान के अलवर में भीड़ हिंसा के शिकार रकबर उर्फ अकबर खान मामले में राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी अपने एक तथ्यात्मक रूप से गलत बयान देने से घिर गए।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह हुमायूं जब मृत्युशैया पर थे, तो उन्होंने बाबर को अपने पास बुलाकर कहा था कि यदि हिंदुस्तान पर राज करना है, तो तीन चीजों का ध्यान रखना होगा गाय, ब्राह्मण व महिलाएं। इनका अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।

इस बयान में हुमायूं को बाबर का पिता बताकर वे अपने इतिहास के ज्ञान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जबकि तथ्य यह है कि भारत के पहले मुगल सम्राट बाबर हुमायूं के पिता थे। हुमायूं के मरने से 25 साल पहले बाबर की मौत हो गई थी। 

उन्होंने कहा कि सभी देशों के धर्म व आस्था के विषय का सम्मान करना चाहिए। सैनी ने कहा कि रकबर गोतस्कर था और उस पर पहले भी गोतस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि मुस्लिम बादशाहों ने कभी गोहत्या की अनुमति नहीं दी। 

कट्टर औरंगजेब के समय गोहत्या पर पाबंदी थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है। रकबर खान की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रकबर की मौत पर राजनीति कर रही है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को बरगलाना भाजपा की आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें