फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर प्रियंका गांधी कांग्रेस का 'तुरूप का इक्का' हैं, तो क्या राहुल 'जोकर' थे: भाजपा सांसद

Mon, 28 Jan 2019 05:04 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Saroj Pandey - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सोमवार को प्रियंका गांधी मामले में कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतने सालों में क्या एक ऐसी महिला कार्यकर्ता नहीं तलाश पाई, जिन्हें पार्टी का महासचिव बना सके? आखिर गांधी परिवार से घर की लड़की में उन्हें ऐसा क्या दिखा कि उन्हें महासचिव बना दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि उनकी बहन प्रियंका गांधी विपक्षी दल का 'तुरूप का इक्का' हैं, तो क्या राहुल 'जोकर' थे। 

विज्ञापन

 
भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे ने ताश के पत्तों की शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने को उचित ठहराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का जिक्र किया, जिन्होंने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने को 'ट्रंप कार्ड' के तौर पर उठाया गया कदम बताया था। 

पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता, गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि हम ट्रंप का इक्का चलते हैं...तब तो इसका मतलब यह है कि वे अब तक जोकर से खेल रहे थे। जालना में महाराष्ट्र भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं ताश नहीं खेल सकती लेकिन आप ट्रंप कार्ड और जोकर में अंतर में समझ सकते हैं।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उन्हें (राहुल गांधी को) जोकर कह रहे हैं, बल्कि उनके अपने ही नेता ने उनके बारे में यह कहा है। उन्हें पप्पू कहने को लेकर हमारी आलोचना होती है। पांडे ने कहा कि यदि कांग्र्रेस ने अपना ट्रंप कार्ड पहले खेला होता तो, इस जोकर ने देश का इतना वक्त बर्बाद नहीं किया होता।


कांग्रेस को केवल महिला की 'सुंदरता' ही दिखती है

सरोज पांडेय ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद पर मंत्री सज्जन सिंह के उस बयान के लिए हमला बोला, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसे सुंदर चेहरे हैं और भाजपा के पास खुरदुरे चेहरे। सरोज ने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रियंका के बारे में यही सोच रहे हैं।

वे केवल महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रियंका के बच्चों को भी राजनीति में लाना चाहिए और उनके पति को कोषाध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए।

मालूम हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा को बीते 23 जनवरी को कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव बनाया है और साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर काम करने की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें