फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा सांसद ने कहा, हरियाणा में फेल हो गया कांग्रेस-आप गठबंधन, जीत का किया दावा

Mon, 09 Sep 2024 06:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलीत सहरावत ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार काम नहीं करती, लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो कांग्रेस का साथ पकड़कर चुनाव जीतने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो पाएगा या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है। भाजपा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिना वैचारिक सहमति के केवल स्वार्थ पर बनाया जा रहा था, इसीलिए वह गठबंधन बनने के पहले ही टूट गया है। पार्टी ने कहा है कि यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन होता है तो भी भाजपा दिल्ली की तरह उन्हें हराकर हरियाणा में एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। 
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार काम नहीं करती, लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो कांग्रेस का साथ पकड़कर चुनाव जीतने की कोशिश करती है। इसी तरह कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार रहने पर कोई काम नहीं किया, जनता की भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं किया, लेकिन आज वह आम आदमी पार्टी जैसे उस दल का साथ लेने की कोशिश कर रही है जिसका हरियाणा में कोई आधार नहीं है। कमलजीत सहरावत ने कहा कि बिना वैचारिक सहमति के केवल स्वार्थ पर आधारित इस तरह के गठबंधन कभी सफल नहीं होते।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें