फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली', दिल्ली में फायरिंग की घटनाओं पर बोले भाजपा सांसद

Mon, 03 Feb 2020 12:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP MP Arjun Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शाहीन बाग और जामिया में गोलीबारी की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों को विपक्ष के लोगों ने सुरक्षा देकर शाहीन बाग में बैठाया है, जामिया में घटना घटी, जिसका नागरिकता संशोधन कानून से मतलब नहीं है। हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित हो करके गोली चलाए हैं।

विज्ञापन


 



एचआरडी राज्यमंत्री संजय धोत्रे बोले- यह चिंता का विषय


वहीं, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने जामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार रात गोलीबारी की घटना को लेकर कहा कि इस तरह की घटना बड़ी चिंता का विषय है, निशंक जी (मानव संसाधन विकास मंत्री) और मैं इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।



 

बता दें कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर पांच पर स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इससे मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक प्रदर्शनकारी छात्र कुछ समझ पाते स्कूटी सवार फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव कर लिया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने इस मामले पर कहा है कि जामिया नगर के एसएचओ अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। वहां उन्हें कोई खोखे नहीं मिले।

यहां तक कि जब लोगों से पूछताछ की गई तो हर कोई अलग बयान दे रहा था। हर कोई अलग हमलावर की गाड़ी के बारे में अलग बात कह रहा था। कोई कह रहा था कि हमलावर स्कूटर पर आए थे तो कुछ ने कहा कि वो कार में आए थे। उस दौरान कई लोग और छात्र पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए थे। हम इस मामले में जांच बैठाएंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को जामिया में एक युवक ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद एक फरवरी को शाहीन बाग में भी फायरिंग हुई थी और अब फिर से जामिया के गेट नंबर पांच पर फायरिंक हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें