फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल, गांधी के स्वाधीनता संग्राम को बताया 'ड्रामा'

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विवादास्पद टिप्पणी के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने गांधी के नेतृत्व में चले स्वाधीनता आंदोलन को ‘ड्रामा’ करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल को भी ड्रामा बताया।

विज्ञापन


बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने सवाल उठाया कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उत्तर कन्नडा से लोकसभा सांसद हेगड़े ने कहा, पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए।

यह वास्तविक लड़ाई नहीं, बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रितानी शासकों ने सत्याग्रह नहीं, बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें