फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA T Raja: भाजपा ने टी राजा को किया निलंबित, विवादित बयान के बाद बढ़ रहा था विवाद

Tue, 23 Aug 2022 03:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP MLA T Raja: नुपुर शर्मा प्रकरण के बाद भाजपा ने पार्टी नेताओं-प्रवक्ताओं को इस बात की विशेष चेतावनी दी थी कि वे अपनी सार्वजनिक बहस में धर्म-जाति या किसी वर्ग विशेष पर नकारात्मक टिप्पणी न करें...
विज्ञापन
BJP MLA T Raja - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुपुर शर्मा प्रकरण में देर करके हाथ जला चुकी भाजपा ने हैदराबाद के विवादित नेता टी. राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी ने उनके विवादित बयान पर सफाई मांगी है। तेलंगाना में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रही पार्टी को टी. राजा के बयानों की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बयान के बाद तेलंगाना में भाजपा विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। राजा को मंगलवार सुबह ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाजपा ने विवादित नेता के बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके इस बयान से पार्टी को सियासी नुकसान हो सकता है। पार्टी ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुसलमानों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढाने की बात कही थी। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंच बढाने की कोशिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन पार्टी की इन कोशिशों के बीच यह बयान पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

नुपुर शर्मा प्रकरण के बाद भाजपा ने पार्टी नेताओं-प्रवक्ताओं को इस बात की विशेष चेतावनी दी थी कि वे अपनी सार्वजनिक बहस में धर्म-जाति या किसी वर्ग विशेष पर नकारात्मक टिप्पणी न करें। टीवी बहस में बचाव के बीच भी इन मुद्दों पर कोई नकारात्मक टिप्पणी करने से बचें। मुद्दे को अनावश्यक तूल न देने की रणनीति से नुपुर शर्मा प्रकरण पर प्रवक्ताओं को बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। टी. राजा मामले पर बढ़ता विवाद देखकर पार्टी ने इस मामले पर भी अपने नेताओं को कुछ न बोलने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें