फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने पत्नी को दी 5 करोड़ की कार, पहली ही राइड में ऑटो को ठोका

Wed, 31 Aug 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी विधायक की पत्नी - फोटो : Facebook/suman.mehta
विज्ञापन
बीजेपी विधायक की पत्नी को उपहार में लैंबोर्गिनी मिली लेकिन जैसे ही वह पहली राइड के निकली कुछ ही सेकंड की ड्राइव के बाद गाड़ी ऑटोरिक्शॉ से जा भिड़ी। महाराष्ट्र के मिरा-भाईंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने अपनी पत्नी सुमन मेहता को उनके जन्मदिन पर 5.5 करोड़ रुपए की लग्जरी कार उपहार में दी थी। 
विज्ञापन


बीजेपी विधायक ने पत्नी को कार की चाबी सौंपते हुए एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी। इस फोटो के बारे में विधायक ने फेसबुक पर लिखा, 'मेरी प्रिय पत्नी को जन्मदिन मुबारक।' सोशल मीडिया पर सुमन की लग्जरी कार के ऑटो से टकराने का विडियो खूब वायरल हो रहा है।

तोड़ दी ऑटो की हेडलाइट 

बीजेपी विधायक की पत्नी - फोटो : Facebook/narednra.mehta

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जैसे ही सुमन ने ड्राइविंग शुरू की और वह मोड पर गाड़ी घूमा रही थीं तो कंट्रोल खो बैठीं और गाड़ी ऑटोरिक्शॉ से जा टकराई। इस टक्कर से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ऑटो की हेडलाइट टूट गई। 
 
विज्ञापन

पति बोले, पत्नी को बढ़िया ड्राइविंग आती है 

बीजेपी विधायक की पत्नी

ऑटो ड्राइवर को उसके नुकसान की भरपाई विधायक मेहता ने कर दी। हालांकि मेहता इसे बड़ी बात नहीं मानते। मेहता का कहना है, 'मेरी पत्नी को ड्राइविंग का 18 साल से अधिक का अनुभव है। वह ऑडी समेत कई इंपोर्टेड गाड़ियां ड्राइव कर चुकी हैं। कार के फ्रंट से ऑटो थोड़ा सा टच ही हुआ था। रोड साइड मिस्त्री इस गाड़ी को सही नहीं कर सकता इसलिए अभी गाड़ी को स्कूल परिसर में खड़ा कर दिया गया है।'
  WATCH: BJP MLA Narendra Mehta's wife rams newly gifted Lamborghini into an auto rickshaw, in Maharashtra (Aug 27th)https://t.co/k1HAvFJTOe — ANI (@ANI_news) August 30, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें