इस बीच पार्टी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारने के मूड में नहीं है। उन्होंने खुद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दूसरे नेताओं के लिए जगह बनाने को कहा है। यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्नाटक की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। शिवमोगा से भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, पार्टी आलाकमान उन्हें चुनाव लड़वाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन शेट्टार इससे सहमत नहीं हैं।
ईश्वरप्पा ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी। इसमें 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। कन्नड़ में लिखे अपने पत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, ईश्वरप्पा अक्सर अपने बयानों और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं। ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे। यह भाजपा में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर आसीन होने की अनौपचारिक उम्र सीमा है। भाजपा ने मंगलवार को ही 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने 188 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है।
जगदीश शेट्टार ने कही यह बात
इस बीच पार्टी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारने के मूड में नहीं है। उन्होंने खुद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दूसरे नेताओं के लिए जगह बनाने को कहा है। शेट्टार ने मंगलवार को कहा कि वह इस फैसले से आहत हैं और यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है और उन्हें बताया गया कि इस मामले पर फिर से चर्चा की जाएगी।