फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: भाजपा विधायक ईश्वरप्पा का चुनावी राजनीति से संन्यास; पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने दिखाए बगावती तेवर

Tue, 11 Apr 2023 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इस बीच पार्टी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारने के मूड में नहीं है। उन्होंने खुद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दूसरे नेताओं के लिए जगह बनाने को कहा है। यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
जगदीश शेट्टार और केएस ईश्वरप्पा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। शिवमोगा से भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, पार्टी आलाकमान उन्हें चुनाव लड़वाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन शेट्टार इससे सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी; 189 उम्मीदवारों का एलान, इनमें 52 नए चेहरे

ईश्वरप्पा ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी
जानकारी के मुताबिक, भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी। इसमें 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। कन्नड़ में लिखे अपने पत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, ईश्वरप्पा अक्सर अपने बयानों और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं। ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे। यह भाजपा में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर आसीन होने की अनौपचारिक उम्र सीमा है। भाजपा ने मंगलवार को ही 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने 188 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव का जातीय गणित, कैसे पासा पलट सकते हैं वोक्कालिगा और लिंगायत? समझें समीकरण

जगदीश शेट्टार ने कही यह बात
इस बीच पार्टी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को चुनावी मैदान में उतारने के मूड में नहीं है। उन्होंने खुद कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे दूसरे नेताओं के लिए जगह बनाने को कहा है। शेट्टार ने मंगलवार को कहा कि वह इस फैसले से आहत हैं और यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है और उन्हें बताया गया कि इस मामले पर फिर से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें