फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक बोले- 'हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए हिंदू कम से कम पांच बच्चे पैदा करें

Thu, 26 Jul 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को हिंदुत्व बरकरार रखने के लिए कम से कम पांच बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे भगवान का दिया हुआ प्रसाद होते हैं। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा 'प्रत्येक हिंदू जोड़े के पास कम से कम पांच बच्चों होने चाहिए और यह हर आध्यात्मिक नेता (महंत) की इच्छा है। इस तरह जनसंख्या भी नियंत्रण में रहेगी और हिंदुत्व भी बरकरार रहेगा।'

उन्होंने कहा 'पांच बच्चों में दो बच्चे पुरुष के लिए, दो बच्चे महिला के लिए और एक अलग से भी बच्चा होना चाहिए, क्योंकि भारत तभी मजबूत देश बनेगा जब हिंदू मजबूत होंगे। अगर हिंदू कमजोर होंगे तो भारत भी कमजोर हो जाएगा।' 
विज्ञापन


उनके मुताबिक, हिंदू समुदाय को इस बात की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि अगर वो जनसंख्या नियंत्रण पर अपना कोई संतुलन नहीं बना पाए तो वो जल्द ही अल्पसंख्यक बन जाएंगे और ये आतंकवादियों के कारण नहीं होगा बल्कि उनके खुद की वजह से ऐसा होगा। 

बता दें कि इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं, जैसे- भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तानी हैं, सरकारी अधिकारियों की तुलना में वेश्याएं बेहतर हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम के अवतार हैं, बलात्कार के लिए मोबाइल जिम्मेदार होते हैं, इत्यादि-इत्यादि। 

हाल ही में उन्होंने रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर भगवान राम भी पृथ्वी पर आ जाएं तो रेप की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग सकता है। उन्होंने कहा था कि यह समाज का स्वभाविक प्रदूषण है और इससे कोई भी बचने वाला नहीं है। ऐसे हालात में सभी बहन-भाई एक-दूसरे को अपने धर्म भाई और धर्म बहन समझ कर इसका मुकाबला करें, क्योंकि संस्कारों के बल पर ही ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संविधान और कानून के बूते इन घटनाओं को कभी भी नहीं रोका जा सकता है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें