फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: भाजपा विधायक और पार्षद टीएमसी में हुए शामिल, बिश्वजीत बोले- हो गई घर वापसी

Tue, 31 Aug 2021 04:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद नेता पार्टी छोड़कर फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को भाजपा को उस वक्त झटका लगा जब पार्टी के विधायक और पार्षद टीएमसी में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक टीएमसी में शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका लगा है। बगदा से भाजपा विधायक बिश्वजीत दास ने पार्टी छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया है। साथ ही भाजपा पार्षद मंतोष नाथ भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों नेता भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए हैं। टीएमसी में शामिल होने के बाद बिश्वजीत दास ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उन्हें कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिस वजह से वह भाजपा में चले गए थे, लेकिन जल्द ही बात समझ आ गई और फिर से अपनी पुरानी पार्टी का झंडा उठा लिया।  बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद बाद दर्जनों भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें