फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल: बीजेपी विधायक ने एमएसईडीसीएल के अधिकारी को दी आईटी रेड की धमकी, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Mar 2022 08:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

 लोणीकर ने कहा कि एमएसईडीसीएल के अधिकारी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में कटौती क्यों नहीं करते, जहां लोग ओवरहेड ट्रांसमिशन केबल्स पर हुक लगाकर बिजली चोरी करते हैं। इस दौरान भाजपा नेता अधिकारियों को गाली देते और धमकी देते हुए भी सुना जा सकता है कि उनके परिसरों पर आयकर छापेमारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर ने एमएसईडीसीएल के अधिकारी को उनके बंगले की बिजली आपूर्ति को काटने को लेकर धमकी दी है। उनका एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि विधायक बबनराव लोणीकर ने इसे नकारते हुए कहा था कि ऑडियो क्लिप नकली है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर को कथित तौर पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के एक अधिकारी को औरंगाबाद में उनके बंगले की बिजली आपूर्ति  काट देने के लिए आयकर छापेमारी की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। 

इस ऑडियो क्लिप में जालना जिले में पर्तूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बबनराव लोणीकर एमएसईडीसीएल के अधिकारी से पूछते हैं कि औरंगाबाद में उनके बंगले की बिजली आपूर्ति क्यों बंद कर दी गई थी और मीटर बॉक्स ले लिया गया था, जबकि उन्होंने इस साल उन्होंने 10 लाख रुपये बकाया बिल राशि का भुगतान भी किया है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान लोणीकर ने यह भी पूछा कि एमएसईडीसीएल के अधिकारी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में कटौती क्यों नहीं करते, जहां लोग ओवरहेड ट्रांसमिशन केबल्स पर हुक लगाकर बिजली चोरी करते हैं। इस दौरान भाजपा नेता अधिकारियों को गाली देते और धमकी देते हुए भी सुना जा सकता है कि उनके परिसरों पर आयकर छापेमारी की जाएगी।

बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री लोणीकर ने कहा कि उन्होंने न तो एमएसईडीसीएल के किसी अधिकारी को फोन किया और न ही गाली दी और धमकी दी। ऑडियो क्लिप नकली थी। उन्होंने दावा किया ऑडियो क्लिप फर्जी है और इसे मेरी छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाया गया है। एमएसईडीसीएल ने लोणीकर आवास की बिजली आपूर्ति नहीं काटी, इसलिए किसी अधिकारी को धमकी देने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें