भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं और उनका रोड शो जारी है। वह भाजपा महासचिवों की शुक्रवार शाम 5 बजे होने वाली बैठक कीअध्यक्षता भी करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा के पंचायत चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद पार्टी विधानसभा में भी जीत का सिलसिला कायम रखना चाहती है और बीजेडी में मचे घमासन का भी फायदा उठाना चाहती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वह शाम पांच बजे जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एक खुली कार में रोड शो कर सकते हैं।
बता दें कि भाजपा कभी भी ओडिशा में सत्ता में नहीं आ पाई है। पार्टी की इससे पहले 1997 में बैठक हुई थी। उसके बाद राज्य में भाजपा और बीजेडी के बीच गठबंधन हुआ था। बीजेडी न सिर्फ वाजपेयी सरकार में शामिल हुयी थी बल्कि राज्य में भी गठबंधन की सरकार भी बनी थी जिसके बाद 2009 में यह गठबंधन टूट गया था।