फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- भ्रष्टाचार के आरोपियों के शामिल होने से आंदोलन की छवि पर पड़ता है असर

Thu, 04 May 2023 02:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं और खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि पहलवानों की शिकायत पर दो कमेटियों का गठन कर दिया गया है। जिन्हें किसी तरह की शिकायत है, उन्हें इन कमेटियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए और कमेटियों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और भाजपा नेता गोपाल कृष्ण अग्रवाल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपियों के आंदोलन स्थल पर पहुंचने से आंदोलन की पवित्रता पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहलवानों का समर्थन देने के लिए ज्यादातर वही लोग पहुंच रहे हैं, जो प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। लेखी का यह बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे देश के पहलवानों के प्रदर्शन पर आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी सहित अनेक लोग पहलवानों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं और खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि पहलवानों की शिकायत पर दो कमेटियों का गठन कर दिया गया है। जिन्हें किसी तरह की शिकायत है, उन्हें इन कमेटियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए और कमेटियों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए। खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा रखना चाहिए कि उनके साथ न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के कई नेता बड़े आरोपों से घिरे हैं। आम आदमी पार्टी के कई नेता प्रदर्शन को सपोर्ट करने के लिए कई व्यवस्थाओं को संभालने की कोशिश करते हुए पाए गए हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों के आने से आंदोलन के उद्देश्यों में भटकाव आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें