फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड में गवर्नर से मुलाकात करने पहुंचे बीजेपी नेता, सौंपा लेटर ऑफ सपोर्ट

Tue, 06 Mar 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jp nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए सरकार ने 12 विधायकों से लेटर ऑफ सपोर्ट गवर्नर को सौंप दिया है।

विज्ञापन


नगालैंड में जारी सियासी उठापटक के बीच सरकार बनाने की तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है। बीजेपी नेता जेपी नड्डा और अरुण सिंह अपने विधायकों के साथ राज्यपाल के आवास पहुंचे थे। 

केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और अरुण सिंह को बोर्ड ने नगालैंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इस राज्य में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेफ्यू रियो हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

- फोटो : ANI
नगालैंड चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का गठबंधन सबसे बड़े दल के तौर पर उभरा। जिसके बाद नागा पिपल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने भी बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की पेशकश की।  

नगालैंड में बीजेपी, एनडीपीपी और जेडीयू के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है। राज्य की 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो को उत्तरी आगामी-2 सीट से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था। नगालैंड में सत्तारूढ़ एनपीएफ ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 11 सीटें मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें