फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता तरुण विजय की टिप्पणी पर विवाद, मांगनी पड़ी माफी

Fri, 07 Apr 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
तरुण विजय - फोटो : News X
विज्ञापन
भाजपा के नेता और पूर्व सांसद तरुण विजय ने शुक्रवार को एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने दक्षिण भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी कर उन्हें अश्वेत कहा है। उनका यह बयान जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विजय को 'अल जजीरा' टीवी चैनल के ऑनलाइन शो पर बतौर अतिथि बुलाया गया था।
विज्ञापन


इस शो पर हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुए केन्याई और नाइजीरियाई छात्रों पर हुए हमलों पर चर्चा हो रही थी। इस शो के वीडियो में तरुण विजय ने कहा, "अगर हम नस्लीय है, तो पूरा दक्षिण भारत हमारे साथ क्यों होता... तमिल, केरल, कर्नाटक और आंध्र... हम उनके साथ क्यों रहते है? हमारे आस-पास भी अश्वेत लोग रहते हैं।"

भाजपा नेता के इस बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अफ्रीकी मूल के कुछ छात्रों पर हमले हुए थे, जिसे भारत ने 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया था। इस विवाद के बाद विजय ने ट्विटर पर मांफी मांगते हुए कहा, "मैं कहा था कि हम भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, जिसका अर्थ काला होता है। हम नस्लीय भेदभाव का विरोध करने वाले पहले हैं। यह सब सुनना दुर्भाग्यपूर्ण लगता है।" इस बयान के बाद तरुण विजय ने माफी भी मांग ली।
विज्ञापन

  I said we worship Krishna, which literally em,ans black, we were the first to oppose any racism and were in fact victims of racist British https://t.co/kjSBSNl9w8 — Tarun Vijay (@Tarunvijay) April 7, 2017

  Mywords perhaps were not enough to convey this.Feel bad,really feel sorry, my apologies to those who feel i said different than what I meant https://t.co/I7MddEJk5W — Tarun Vijay (@Tarunvijay) April 7, 2017

  In may parts of the nation we have different people, in colour and never ever we had any discrimination against them. https://t.co/I7MddEJk5W — Tarun Vijay (@Tarunvijay) April 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें