फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने राहुल गांधी को भेजे बादाम, बोले- नाम याद रखने में मिलेगी मदद

Mon, 15 Oct 2018 03:41 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tajinder Singh bagga
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी को बादाम भेजा है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाते समय वे नाम सहित कुछ न कुछ हमेशा भूल जाते हैं। इसलिए अगर वे बादाम खाएंगे तो उनकी याददाश्त मजबूत होगी। 

विज्ञापन


तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अमर उजाला को बताया कि राहुल गांधी राफेल मामले में आरोप लगाते समय उसका दाम भूल जाते हैं। जब विजय माल्या और नीरव मोदी के मामले में आरोप लगाते हैं तो भी नाम भूल जाते हैं। इससे लगता है कि उनकी याददाश्त कुछ कमजोर हो गई है। इसीलिए मैंने उन्हें 250 ग्राम बादाम भेजे हैं। जिससे वे इसे खाएं और उनकी याददाश्त मजबूत हो। 

राजनीति में अपने मजाकिया व्यंग करने के लिए मशहूर बग्गा ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड दिल्ली के पते पर अमेजन से बादाम बुक करके भेजे हैं। और ट्वीट कर उन्हें शाम को भिगोकर सुबह खाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें