फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में गैंगरेप पर बिगड़े भाजपा नेता के बोल, बोलीं- सभी को सुरक्षा नहीं दे सकती सरकार

Sun, 03 Jun 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में दक्षिणी बीच पर युवती से गैंगरेप की घटना पर भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सुलक्षणा सावंत ने कहा कि सरकार एक-एक व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती। कांग्रेस ने सावंत के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है। सावंत ने शनिवार को कहा कि सरकार हर किसी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती। अगर महिलाओं को लेकर लोगों की मानसिकता बदल दी जाए तो हर व्यक्ति महिलाओं की रक्षा कर सकता है। 

विज्ञापन


महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत : सुलक्षणा सावंत 

पुलिस के मुताबिक, 25 मई को बॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने इंदौर की एक युवती से गैंगरेप किया। सावंत ने कहा कि रेप की शिकायतें ज्यादा होने के कारण भी मामलों की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं का मानना है कि अगर वे सामने आएंगी तो समाज में बदलाव आ सकता है। 

सावंत ने राज्य पर्यटन विभाग से गोवा के अपराध संभावित सभी बीच पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिमा ने कहा है कि हर व्यक्ति को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे बयान के लिए सावंत को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें